छूटे किसानों का 5 और 6 फ़रवरी को ख़रीदा जाएगा धान

बलौदाबाजार, 4 फ़रवरी 2026/sns/- पंजीकृत किसान जिन्होंने टोकन कटने के बाद भी समर्थन मूल्य में धान नहीं बेच पाया था उन किसानों का धान अब 5 एवं 6 फ़रवरी को ख़रीदा जाएगा। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बुधवार को इस सम्बन्ध में वीडियो कंन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर एवं खाद्य विभाग के अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये।

खाद्य सचिव ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार पहला ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन हेतु आवेदन किया गया किन्तु सत्यापन नहीं हो पाया। दूसरे ऐसे किसान 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया आउट भौतिक सत्यापन के बाद धान उपलब्ध होने के बावजूद भी धान नहीं बेच पाए।28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन कटने के बाद भी धान नहीं बेच पाए वे किसान 5 एवं 6 फ़रवरी 2026 को धान बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि त्रुटिपूर्ण भौतिक सत्यापन की सुधार राज्य स्तर से की जाएगी। पूर्व के टोकन में आंशिक रूप से धान बेचने वाले किसानों को पुनः टोकन जारी नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्बधित अधिकारियो को निर्देशानुसार 5 एवं 6 फ़रवरी को जिले के छूटे किसानों से धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *