छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से आत्म निर्भर हुईं रोहराकला की महिलाएं योजना से प्राप्त राशि से परमेश्वरी साहू ने खोला “फैंसी स्टोर”

मुंगेली, 12 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लागू महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नई दिशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम रोहराकला की श्रीमती परमेश्वरी साहू ने इस योजना से प्राप्त सहायता राशि का सदुपयोग कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। श्रीमती साहू को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा 01 हजार रुपए की किस्त राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग करके उन्होंने “लोकेश फैंसी स्टोर” नाम से एक दुकान खोली है, जहाँ से वे प्रतिमाह लगभग 06 से 07 रुपए तक की आमदनी अर्जित कर रही हैं। दुकान के लिए आवश्यक सामान वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से ही खरीदती हैं।
इसके साथ ही श्रीमती साहू सिलाई का कार्य भी करती हैं, जिसमें भी वे इसी योजना की राशि का उपयोग करती हैं। अपनी सिलाई और दुकान से होने वाली आमदनी को वे अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करती हैं। उनके अनुसार, महतारी वंदन योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मज़बूत बनाया है, बल्कि भविष्य की योजना बनाने का आत्मविश्वास भी प्रदान किया है। इसी तरह ग्राम की श्रीमती ममता साहू को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। वे प्राप्त राशि को अपने परिवार की घरेलू आवश्यकताओं और बच्चों की पढ़ाई में उपयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्रीमती परमेश्वरी साहू और ममता साहू ने समस्त छत्तीसगढ़ की महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन मुंगेली के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई राह दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *