मुंगेली, 12 नवंबर 2025/sns/- जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम सेमरचुवा खार झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल के पास 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी दुर्गेश पटेल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे
संबंधित खबरें
बस्तर संभाग के सहायक शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी
जगदलपुर, 31 मार्च 2026/sns/- शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा सहायक शिक्षक एलबी (ई एवं टी संवर्ग) की प्रतीक्षित अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 01 अप्रैल 2025 की स्थिति के आधार पर तैयार की गई इस संभाग स्तरीय सूची में स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रशिक्षित श्रेणी के शिक्षकों को शामिल किया गया […]
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई रायपुर 31 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा […]
टसर कृमिपालन से मिली पलायनमुक्ति और आत्मनिर्भर बने ध्रुव कुमार कोसा कृमिपालन से पक्का घर, नई मोटर सायकल और बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं ध्रुवकुमारकम लागत अच्छी कमाई, कोसाफल से ध्रुवकुमार को मिली समृद्धि
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/-जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम सण्डा (तोरना) रेशम विभाग की योजना से जुड़े हितग्राही ध्रुव कुमार की कहानी प्रेरणादायक के साथ ही संघर्ष उद्यमशीलता और आत्मविश्वास की मिसाल है। पहले जब गांव में कोई काम नहीं था तो काम की तलाश में घर से दूर जाकर मजदूरी करते थे। सीमित आय […]


