मुंगेली, 12 नवंबर 2025/sns/- मुंगेली जिले के खनिज शाखा कलेक्टर कार्यालय द्वारा तहसील सरगांव स्थित ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2), रेत खदान की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत इस खदान के लिए ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) लॉटरी के माध्यम से सफल बोली लगाने वाले का चयन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में यह रेत खदान स्वीकृति हेतु निविदा सुबह 10.30 बजे से ऑनलाइन ओपन की गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 13 आवेदन पात्र पाए गए। नीलामी में ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2) की खसरा क्रमांक 333 रकबा 2.500 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए, श्री कन्हैया नवलानी, निवासी-कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.), को सबसे अधिक बोली लगाने वाला (अधिमानी बोलीदार) घोषित किया गया है। पूरी नीलामी प्रक्रिया अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, टेंडर कमेटी के सदस्य, तथा खनिज विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बोलीदाताओं की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।
संबंधित खबरें
उद्योग-बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन
अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में रैम्प (RAMP) योजना अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (SHG) तथा कारीगरों को बैंकिंग सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “उद्योग-बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला होटल ग्रांड राधेश्याम, नया […]
4 जुलाई को बिलाईगढ़ में और 5 जुलाई को सरसीवा में होगा दिव्यांग परीक्षण शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 जुलाई 2025/SNS/- भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत जिले के दिव्यांगों के अंगों का पहले नाप फिर कुछ दिन बाद भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि निशुल्क प्रदान किया जाएगा। 4 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में और […]
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक निर्वाचक नामावलियों के प्रारंभिक प्रकाशन की दी जानकारी
सुकमा, 27 दिसंबर 2025/sns/-भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार ने की। बैठक में उन्होंने जिले […]

