छत्तीसगढ़

उद्योग-बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन

अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/-  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में रैम्प (RAMP) योजना अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (SHG) तथा कारीगरों को बैंकिंग सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “उद्योग-बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला होटल ग्रांड राधेश्याम, नया बस स्टैंड के पास, अम्बिकापुर में दिनांक 20 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित होगी।

कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने ऋण योजनाओं, वित्तीय प्रावधानों एवं उद्यम स्थापना हेतु उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर MSME इकाइयों से संबंधित वित्तीय समस्याओं के समाधान पर विशेष चर्चा की गई तथा क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं जैसे CGTMSE एवं PMEGP के तहत लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल रूप में समझाया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमियों एवं बैंकर्स के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यशाला में महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने, व्यवसाय विस्तार एवं वित्तीय प्रबंधन के संबंध में उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *