छत्तीसगढ़

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान: 22 मार्च को महा परीक्षा

कवर्धा, 14 मार्च 2026/sns/-आगामी 22 मार्च को उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत महा परीक्षा का आयोजन कबीरधाम जिले में होने जा रहा है। जिसमें जिले के 17 हजार 338 शिक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ आर वर्मा ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्रों में समस्त आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए तथा शनिवार को बैगलेस डे के दिन गांव में स्कूली बच्चों के द्वारा रैली निकाली जाए, गांव में घर-घर संपर्क कर शिक्षार्थियों को महापरीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जावे तथा एक दिन पूर्व मुनादी भी कराई जाए।
जिला परियोजना अधिकारी श्री देवराज सिंह ने बताया कि 22 मार्च की परीक्षा में 17 हजार 338 परीक्षार्थियों को सम्मिलित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 410 केंद्र बनाए गए हैं। समस्त ग्राम प्रभारी प्रधान पाठकों से सभी शिक्षार्थियों को सम्मिलित करने की अपील की। जिला नोडल अधिकारी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों का सर्वे कराया गया था। जिन्हें उक्त परीक्षा में सम्मिलित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा शिक्षार्थियों को पढ़ाया लिखाया जाता है। इस अभियान के तहत शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के अतिरिक्त डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, पर्यावरण साक्षरता एवं मतदान साक्षरता आदि पर भी साक्षर बनाने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *