महासमुंद, 14 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में आधार कार्ड डाटा अपडेशन के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों में शिविर आयोजित कर स्कूली बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में अब तक आधार ऑपरेटर के द्वारा कुल 943 शिविर के माध्यम के कुल 15762 बच्चो का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है। साथ ही स्कूलों में आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए निरंतर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगे भी छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन का कार्य शिविर लगाकर किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नशामुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने लिया संकल्प
बीजापुर, 19 नवंबर 2025/sns/-राष्ट्रव्यापी नशामुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ पर आज इन्द्रावती सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने उपस्थित सभी अधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशे […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
मोहला, 03 फरवरी 2026/sns/-भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रत शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश […]
बस्तर ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प
जगदलपुर, 27 नवम्बर 2025/sns/- बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर निर्णायक प्रहार करने के उद्देश्य से गुरुवार को बस्तर जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक व्यापक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज सिन्हा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों […]


