छत्तीसगढ़

नशामुक्त समाज के लिए अधिकारियों ने लिया संकल्प


बीजापुर, 19 नवंबर 2025/sns/-राष्ट्रव्यापी नशामुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ पर आज इन्द्रावती सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने उपस्थित सभी अधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने की दिशा में प्रत्येक अधिकारी को स्वयं पहल करते हुए अपने कार्यस्थल व परिवेश को नशामुक्त घोषित करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र की पहल से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और नशे के खिलाफ सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।
कार्यक्रम में डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन वाय, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, सभी अनुभागों के एसडीएमए डिप्टी कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नशामुक्त समाज निर्माण के लिए दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *