मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम बीजातराई के उत्तर साहू ने पशुपालन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बोधापारा के युवाओं ने खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने, ग्राम बलौदी के कोमल निर्मलकर ने आनलाइन रिकार्ड में सुधार कराने, ग्राम मोतिमपुर की कुमेश्वरी बंजारे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बीजातराई के शिवप्रसाद गबेल ने अपनी जमीन की पर्ची दिलाने, ग्राम घुण्डूकापा के दरबारी लाल साहू ने नल जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल दिलाने की मांग की।
इसी तरह ग्राम तरवरपुर के उत्तरा चंद्राकर ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम नवागॉव घुठेरा के मुकुट बिहारी केशरवानी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, ग्राम लालपुर के श्यामजी लहरे ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, कालीमाई वार्ड मुंगेली के संदीप कुम्भकार ने मिट्टी के बर्तन बनाने हेतु चाक मशीन दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। एसडीएम ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

