मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए प्रस्तावित नई गाइडलाइन दरों का विस्तृत अध्ययन, मूल्यांकन तथा अंतिम रूप देने से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा करना रहा। कलेक्टर ने प्रस्तावित गाइडलाइन के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने भूमि मूल्य निर्धारण, पंजीयन शुल्क की दरों तथा उपबंध लागू होने के पश्चात इन दरों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावों पर विस्तृत विमर्श किया। कलेक्टर ने कहा कि गाइडलाइन दरों के आधार पर जिले में संपत्ति से संबंधित क्रय-विक्रय, राजस्व प्राप्ति एवं पंजीयन प्रकरणों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक प्रस्तावित संशोधन का वास्तविक परिस्थितियों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विश्लेषण किया जाए। इस दौरान पंजीयन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री में नहीं होनी चाहिए दिक्कत कलेक्टर
राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का महत्वपूर्ण कार्य है और सभी इसे प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने धान खरीदी […]
छत्तीसगढ़ राज्य में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्तीमुख्य तकनीकी परीक्षक आर. पुराम ने ली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक
रायपुर, 15 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी कड़ी में बीते गुरूवार को मुख्य तकनीकी परीक्षक श्री आर. पुराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी निर्माण विभागों के अभियंताओं की बैठक लेकर लंबित निरीक्षण […]
कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण 28 फरवरी को जिले के तीनों विकासखंडों में होगा सीधा प्रसारण
दुर्ग, 27 फरवरी 2026/sns/- कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक कृषकों को आदान सहायता राशि का वितरण 28 फरवरी 2026 को दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। यह राशि […]

