छत्तीसगढ़

बस्तर पंडुम बना समरसता और संस्कृति का उत्सव प्रतिभागियों को मिला पौष्टिक भोजन, कलेक्टर, एसपी ने जन प्रतिनिधियों संग किया सामूहिक भोज

बीजापुर 21 जनवरी 2026/sns/-बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं को समर्पित बस्तर पंडुम का आयोजन अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस सांस्कृतिक महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे सभी कलाकारों, ग्रामीण प्रतिभागियों एवं आगंतुकों ने संतोष व्यक्त किया। आयोजन समिति द्वारा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समयबद्ध वितरण पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ सामूहिक भोजन कर आपसी भाईचारे, समरसता एवं समानता का संदेश दिया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह संवेदनशील एवं प्रेरणादायक कदम प्रतिभागियों के लिए उत्साहवर्धन का स्रोत बना।

बस्तर पंडुम न केवल लोककला, नृत्य, गीत और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त मंच बना, बल्कि सामाजिक एकता और प्रशासनदृजनसंपर्क का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे बस्तर की पहचान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बताया। कुल मिलाकर, बस्तर पंडुम का यह सफल आयोजन सांस्कृतिक चेतना, जनसहभागिता एवं सकारात्मक प्रशासनिक पहल का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *