बीजापुर, 21 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजनान्तर्गत जिले के चयनित बी.आर.सी. समूहों का कृषि विज्ञान केन्द्र पनारापारा बीजापुर में कृषि विभाग के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। प्रशिक्षण मे बी.आर.सी. समूहों को सशक्त बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया है जिससे समूह प्राकृतिक उत्पाद जैसे – जीवामृत, घनजीवामृत, प्राकृतिक कीटनाशक – नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, दसपर्णी, अग्नेयास्त्र आदि बनाकर किसानों एवं बाजार में बेचकर सीधा मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही साथ बी.आर.सी. समूह देशी किस्मों के बीज, पौध नर्सरी, प्राकृतिक विधि से उत्पादित उत्पाद भी बेच सकते हैं। प्रशिक्षण में समूहों को प्राकृतिक खाद्, प्राकृतिक कीटनाशकों के पैकेजिंग करने उन्हे किसानों को बेचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूहों को जीवंत प्रदर्शन करके भी दिखाया गया। प्रशिक्षण उप संचालक कृषि श्री पी.एस. कुशरे के मार्गदर्शन में सम्पन हुआ। प्रशिक्षण में सहायक संचालक कृषि श्री कृष्णा सिन्हा, श्री सुकलू राम सलाम, श्री पब्बा शंकर, श्री संजय मालाकार एवं अन्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में कृषक उत्पादक संगठन विकासखण्ड बीजापुर के प्रमुख सुश्री रजिया बेगम द्वारा अपने संगठन से संबंधित विस्तृत जानकारी समूहों को दिया गया।

