मुंगेली, 13 मार्च 2026/sns/- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर यूजर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद लॉगिन कर अपनी पात्रता के अनुसार श्रेणी में आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी, खेल एवं अन्य आवश्यक विवरण भरन सभी जानकारी भरने के बाद 250 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद सिस्टम द्वारा अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किया जाएगा। परीक्षा की तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पहले अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह आज
बलौदाबाजार, 27 फ़रवरी 2026/sns/- होली त्यौहार के पूर्व किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह में बटन दबाकर राशि अंतरण करेंगे। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन मेंजिला स्तरीय समारोह मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में अपरान्ह 12 बजे […]
दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज नामांकित अस्पतालों में 7 दिन तक उपचार की सुविधा
सुकमा, 26 अगस्त 2025/sns/- सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को अब आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने 05 मई 2025 से “सड़क दुर्घटना पीड़ित कैशलेस उपचार योजना” लागू की है, जिसके तहत किसी भी दुर्घटना पीड़ित को नामांकित अस्पतालों में 7 दिन तक 1.50 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज […]
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अवैध धान आवक की निगरानी के लिए जिले में 23 चेक पोस्ट स्थापित
कवर्धा, 07 नवंबर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अन्य राज्यों से धान के अवैध आवक की निगरानी और रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कड़ी निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान की अवैध आवाजाही को रोकने के उद्देश्य […]


