दुर्ग, 13 मार्च 2026/sns/- वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं संभावित आपूर्ति दबाव को दृष्टिगत रखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों क़े व्यावसायिक एवं अन्य अनाधिकृत उपयोग को रोकने क़े लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह क़े निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा 12 मार्च 2026 को जिले क़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच की गयी। जाँच में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में दोसा किंग, अग्रसेन चौक से 3 नग, मुकेश फ़ास्ट फ़ूड सेंटर पोलसाय पारा से 2 नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा मिष्ठान भंडार से 01 तथा शिव प्रसाद भोजनालय सुपेला से 3 नग घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर जप्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट क़िया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर नियंत्रण हेतु जिले में जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-कलेक्टर पीएम आवास योजना में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों पर सख्ती के निर्देश
रायगढ़, 02 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के मैदानी क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही […]
कैबिनेट मंत्री श्री यादव का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत
दुर्ग, 22 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई। वहीं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला से भव्य […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत जिले में आयोजित होंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
अम्बिकापुर, 12 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसकी शुरुआत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिविर से हुई, जहां कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान […]


