अम्बिकापुर, 10 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 10 मार्च 2026 को सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केन्द्रों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा की सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड्राकला, रामपुर, बरगीडीह, प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर, पुलिस लाईन तथा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होना पाया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 7739 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7625 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 114 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 30 जुलाई को आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई
मोहला, 22 जुलाई 2025/sns/- जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 (मार्च 2026) तक के लिए पीजीटी एवं टीजीटी पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 30 जुलाई 2025 को किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी से प्राप्त जानकारी अनुसार शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य […]
चयनित अभ्यर्थियों को ट्राईबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली में रहकर पढ़ने का मिलेगा मौका
रायपुर, 27 दिसंबर 2028/sns/-राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु 28 दिसंबर को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रायपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी […]
दौलतराम ने ग्रीष्मकालीन धान के बदले लगाई धनिया की फसल
राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-जिले में उद्यानिकी फसलों की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले धनिया की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान श्री दौलतराम साहू ने 2.5 एकड़ में धनिया की फसल लगाई है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग से इसके […]

