राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-जिले में उद्यानिकी फसलों की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले धनिया की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान श्री दौलतराम साहू ने 2.5 एकड़ में धनिया की फसल लगाई है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग से इसके लिए मदद मिली है तथा 20 किलो धनिया बीज प्राप्त हुआ है। फसल चक्र परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फसल लगाई है। विशेषकर फल धनिया से उन्हें मार्च-अप्रैल में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण के बहुत से लाभ है। धान की फसल की अपेक्षा धनिया की खेती में कम पानी लगता है। भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है, लागत कम आती है और बीमारी कम होती है। धान की फसल की तुलना में अन्य फसलों से अधिक लाभ हो रहा है। शासन द्वारा चना, सरसों एवं अन्य फसलों की भी खरीदी करने की घोषणा की गई है, जिससे किसानों को और भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मंत्रीपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एक मुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। यह किसानों के लिए बहुत ही खुशी की बात है।
संबंधित खबरें
आईटीआई संस्थाओ में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन 25 जून तक कोपा, फीटर, विद्युतकार, मैकेनिक डीजल वेल्डर जैसे एकवर्षीय द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में ले सकते है प्रवेश
कोरबा, 24 जून 2025/sns/- जिले के शासकीय आईटीआई संस्थानों में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए एकवर्षीय एवं द्विवर्षीय पाठ्यक्रम अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी 25 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।शासकीय आईटीआई चोरभट्ठी में सत्र 2025-26 में व्यवसाय कोपा के 48 शीट एवं सत्र 2025-27 अंतर्गत फिटर के 20 शीट […]
व्यवस्थित धान खरीदी से किसान महिपाल सिंह को हुआ सुगम लाभ
कोरबा, 11 दिसम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था कोरबा जिले में पहले से अधिक व्यवस्थित और सटीक रूप में संचालित हो रही है। कोरबा विकासखण्ड के जामबहार के मेहनतकश किसान श्री महिपाल सिंह भी इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया से लाभान्वित हुए हैं। 6 एकड़ कृषि भूमि में मेहनत कर उपज तैयार करने वाले […]
प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें जिला पंचायत सीईओ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
रायगढ़, 9 अक्टूबर 2025/sns/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के जमीनी स्तर […]

