बलौदाबाजार, 10 मार्च 2026/sns/- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 13 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि का हस्तांरण सायं 5 बजे गुवाहाटी, असम से की जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। वहीं बलौदाबाजार जिले में 127544 पात्र किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिले में इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी व्यवस्था है। योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। इस राशि का उपयोग किसान अपनी खेती की आवश्यकताओं जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में कर सकते हैं, जिससे खेती का खर्च कम होने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जिले में 12 से 31 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर सेचुरेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, संदिग्ध प्रकरणों का सत्यापन एवं सुधार कार्य तथा पात्र किसानों का नवीन पंजीयन आदि किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ग्राम अण्डी चिद्दों कलकसा एवं जट कन्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 30 सितम्बर 2025/sns/- डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अण्डी, चिद्दों, कलकसा एवं जटकन्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में आवेदन आमंत्रित की गई है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक […]
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान बना उम्मीद की किरण
मुंगेली, 21 जून 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में समावेशी विकास की दिशा में चलाए जा रहे “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम छपरवा निवासी राकेश कुमार बैगा अपने 07 वर्षीय बेटे अरविंद बैगा का आधार कार्ड […]
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती चयनित अभ्यर्थियों को 7 नवम्बर 2025 तक दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर
दुर्ग, 20 अक्टूबर 2028/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु 38 पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उक्त विज्ञापित पदों में से चतुर्थ श्रेणी वर्ग के पद Class -IV (UHWC), Ward Assistant & Attendent (NMHP), एवं Support Staff Mental Health Sweeper (NMHP) के लिए अनंतिम संवर्गवार चयन सूची जिले के विभागीय वेबसाईट […]

