जगदलपुर, 10 मार्च 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बस्तर द्वारा कल 11 मार्च को रैम्प योजनांतर्गत बैंक इन्वेस्टर मीट एवं स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसके तहत रैम्प योजना के अंतर्गत बैंक इन्वेस्टर मीट कार्यशाला 11 मार्च को प्रातः 10 बजे कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया है। जिसमें औद्योगिक नीति 2024-30 व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के हितग्राहियों को बैंक से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसमें सीएसआईडीसी रायपुर के प्रतिनिधि एवं बैंक के अधिकारी भी शामिल रहेंगें।वहीं रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला 11 मार्च को समय दोपहर 01 बजे कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया है। स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे 16 जनवरी 2016 को देश में नवाचार, उद्यमशीलता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य आसान वित्तपोषण, कर छूट और सरल अनुपालन के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने में आसानी लाना है। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बस्तर द्वारा उक्त दोनो कार्यशाला में उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों तथा युवाओं को उपस्थित होकर लाभान्वित होने का आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
आईआईटी जम्मू-कश्मीर में कार्यशाला हेतु सुकमा के पाँच शिक्षक चयनित
सुकमा, 26 अगस्त 2025/sns/- गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में क्षमता विकास के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सुकमा ज़िले के पाँच शिक्षकों का चयन हुआ है। यह पाँच दिवसीय कार्यशाला आईआईटी जम्मू-कश्मीर में 2 सितंबर से आयोजित की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पीएमश्री विद्यालयों से शिक्षक एवं व्याख्याता शामिल होंगे।राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र […]
रजत जयंती वर्ष 2025 केन्द्रीय राज्य मंत्री ने नेत्रदान पखवाड़ा रथ को किया रवाना 08 सितंबर तक शिविर लगाकर की जाएगी नेत्र जांच
मुंगेली, 26 अगस्त 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय के अंधत्व निवारण समिति के द्वारा जिले में 08 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन […]
“प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी एवं शासकीय स्कूलों में बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच
रायपुर, 30 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की […]

