मुंगेली, 26 अगस्त 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय के अंधत्व निवारण समिति के द्वारा जिले में 08 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से नेत्रदान पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से लोगों को नेत्रदान शिविर की जानकारी दी जाएगी और लाभ उठाने जागरूक किया जाएगा। शिविर में लोगों की नेत्र जांच की जाएगी और आंख संबंधी बीमारियों का उचित ईलाज किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
देशभक्ति व एकजुटता की भावना बनाए रखने लगाई सद्भावना दौड़
बलौदाबाजार,16 अगस्त 2025/sns/- प्रतिवर्ष अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार क़ो सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना दौड़ प्रातः 7 बजे जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल विद्यालय परिसर से प्रारम्भ हुआ जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार,अधिकारी- कर्मचारी स्कूली छात्र -छात्राएं सम्मलित होकर देशभक्ति व एकजुटता कायम रखने पूरे […]
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में मेडिसिन विशेषज्ञ की हुई पोस्टिंग जिलेवासियों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/sns/-रजत जयंती वर्ष में जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में अब जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुनील पटेल (एमडी मेडिसिन) की पदस्थापना […]
खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध तरीके से परिवहन एवं खनन करने पर 7 वाहनों को जप्त कर की गई कार्रवाई
राजनांदगांव, 10 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनि अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 7 प्रकरणों में खान एवं […]

