अम्बिकापुर, 10 मार्च 2026/sns/- भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत सरगुजा जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (Hub for Empowerment of Women) के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 25 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय शाम 05ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रिक्त 03 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति की जानी है। जिसमें जेण्डर विशेषज्ञ के 01 पद, आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के 01 पद पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टेरेट परिसर अम्बिकापुर के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
एयरपोर्ट में भी गण पर्व पर लहराया तिरंगा
बिलासपुर, 27 जनवरी/sns/- देश के 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर में ध्वजारोहण एन बीरेन सिंह एयरपोर्ट डायरेक्टर के द्वारा किया गया। जिसमे एयरपोर्ट के एटीसी सीएनएस, कासों, टर्मिनल मैनेजर, एअरपोर्ट सिक्योर्टी यूनिट, एयरलाइंस स्टाफ एवम अन्य सभी एअरपोर्ट सदस्य समल्लित रहे।
जिला मुख्यालय सारंगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की अहम बैठकपहले चरण में शहर के मुख्य मार्गों को फिर दूसरे चरण में गली मोहल्लों का विकास किया जाएगा
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2025/sns/-जिला मुख्यालय एवं नगरपालिका परिषद सारंगढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने एसपी आँजनेय वार्ष्णेय के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और बढ़ते अतिक्रमण पर चर्चा कर समुचित विकास और शहर की स्थिति गरिमापूर्ण […]
मलीडीह की सरपंच खेलियाबाई पटेल को 15 अगस्त को दिल्ली में विशेष अतिथि का बुलावा
कवर्धा, 12 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत अमलीडीह की सरपंच श्रीमती खेलिया बाई पटेल ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल अपने पंचायत का बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके इसी उल्लेखनीय योगदान के चलते उन्हें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता […]


