अम्बिकापुर, 10 मार्च 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे। रिक्त पदों में चन्द्रडीपा वार्ड के आंगनबाड़ी केंन्द्र अगासी चन्द्रडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद एवं खालपारा वार्ड में आंगनबाड़ी केंन्द्र सिलसिला खालपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, पंचायत भवन के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में मदर्स प्राईड स्कूल प्रथम और लक्ष्मीनारायण कन्या विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 780 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से […]
परीक्षा पे चर्चा 2026 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संवाद से विद्यार्थियों को मिला आत्मविश्वास, दिशा और प्रेरणा
बिलासपुर, 07 फरवरी 2026/sns/- विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जागृत करने, परीक्षा के तनाव को दूर करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से परीक्षा पे चर्चा-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे […]
संदिग्ध राशन कार्डों पर कार्यवाही तेज, 105 प्रकरणों का सत्यापन पूर्ण- स्वास्थ्य विभाग को मानसून के लिए सतर्क रहने के निर्देश
दुर्ग, 01 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर विभागवार कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा। बैठक में कलेक्टर जनदर्शन के दौरान प्राप्त […]

