जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक एवं पात्र आवेदक अनिवार्य रूप से 30 जनवरी 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।योजना के अंतर्गत पात्रता की शर्तों के अनुसार कन्या की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं। साथ ही आवेदिका का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आयु सत्यापन हेतु 5वीं, 8वीं अथवा 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड (जिसमें कन्या का नाम दर्ज हो) की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी। इसके अतिरिक्त आवेदिका के प्रथम विवाह होने संबंधी नोटरी से शपथ पत्र तथा माता-पिता का सहमति पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा, आज़ादी की लड़ाई में प्रदेश की भागीदारी और शासन की उपलब्धियों का प्रभावशाली चित्रण 15 से 21 अगस्त तक प्रातः 10:30 से रात 8:00 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री […]
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 345 पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों (RUPPs) को सूची से हटाने शुरू की कार्यवाही
रायगढ़, 27 जून 2025/sns/- मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में तथा निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 345 पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट (सूची से हटाने) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये वे दल हैं […]
आईटीआई लैलूंगा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त
रायगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) लैलूंगा, जिला रायगढ़ में सत्र 2025-26 और 2025-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पुन: प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों के लिए 16 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया www.cgiti.admissions.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक […]

