रायगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) लैलूंगा, जिला रायगढ़ में सत्र 2025-26 और 2025-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पुन: प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों के लिए 16 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया www.cgiti.admissions.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न व्यवसायों में निम्नलिखित रिक्त सीटें उपलब्ध हैं जिनमें कोपा- 06, फिटर-10, वेल्डर-37 एवं मैकेनिक डीजल में 24 सीट है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान के मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

