छत्तीसगढ़

एन एच 343 बाइपास निर्माण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, तय समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अंबिकापुर, 23 फरवरी 2026/sns/-   कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एनएच-343 के अंतर्गत संजयनगर से रजपुरी खुर्द तक निर्माणाधीन अम्बिकापुर बाइपास सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में ध्यान में रखने को कहा, उन्होंने बाईपास निर्माण कार्य में भू-अर्जन संबंधित प्रकरण का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि एनएच-343 बाइपास की कुल लंबाई 13.700 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 19 पाइप पुलिया और 7 बॉक्स पुलिया का निर्माण प्रस्तावित है। बाइपास के निर्माण से शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होने के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री आर.डी. ताम्ब्रे, सहायक अभियंता तथा संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *