अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026/sns/- जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अतंर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित की जा रही है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सामूहिक दवा सेवन की अवधि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी की गई है, जिस तारतम्य में सरगुजा जिले में भी 28 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चालाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुये जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवाईयां डीईसी एल्बेन्डाजोल एवं आईवरमेक्टीन दवा प्रशासकों द्वारा गृह भेंट कर खिलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
विधानसभा अध्यक्ष और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में ट्रॉमा सेंटर एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
राजनांदगांव, 08 सितम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में 2 करोड़ 69 लाख 74 हजार रूपए की लागत के ट्रॉमा सेंटर एवं 28 लाख […]
आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी से सौजन्य मुलाकात
आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यह 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन और पेयजल आपूर्ति जैसी महत्वपूर्ण […]
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया दावा-आपत्ति 24 तक
बिलासपुर, 15 अक्टूबर 2025/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 7-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच कर अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तखतपुर, नगर पालिका परिषद तखतपुर, आंगनबाड़ी […]

