अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026/sns/- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि TATA Consumer Products Limited द्वारा विनिर्मित खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा सम्पन्न फाईन बेसन 500 ग्राम, कोड-013, सरल क्रमांक-86/2025, बैच नं0 GV5H0844DI, पैक्ड-08 अक्टूबर 2025, अवसान तिथि 07 मार्च 2026 को Call Lab Pvt. Ltd. Bhopal (M.P.) के जांच प्रतिवेदन क्रमांक R-0024/2026 (10024/10/01/2026) 27 जनवरी 2026 द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि उक्त बैच नं.GV5H0844DIके खाद्य पदार्थ को ना खरीदें साथ ही साथ सभी खाद्य विक्रेता, थोक/फुटकर से भी अपील है कि उक्त बैच नं. GV5H0844DI के खाद्य सामग्री का क्रय/विक्रय/भण्डारण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि त्रुटिवश भी ऐसे खाद्य पदार्थ के विक्रय की संभावना ना रहे। उक्त बैच नंबर के शेष बचे हुए खाद्य पदार्थ को पृथक से संधारित किया जाए ताकि कंपनी में वापसी की कार्यवाही किया जा सके।
संबंधित खबरें
बस्तर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत अभियान प्रारम्भ पखवाड़े भर चलेगी महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सशक्त करने की पहल
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश राज्य के धार जिला से किया। इस स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का संचालन 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के […]
सीईओ जिला पंचायत ने बीमा सखी योजना की समीक्षा की
राजनांदगांव, 26 दिसम्बर 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में बीमा सखी योजना की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बीमा सखियों को विभिन्न बीमा योजनाओं की पहुंच प्रत्येक हितग्राही तक बढ़ाने एवं मृत्यु दावा […]
दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया
दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली -स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित रायपुर, 15 अगस्त 2025/ दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 79वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा […]

