छत्तीसगढ़

कारागार निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में संपन्न

कवर्धा, 20 दिसंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सालसा के निर्देशानुसार तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सिविल) क्रमांक 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 03.10.2025 की कण्डिका 231 (।।।) के अंतर्गत गठित “बोर्ड ऑफ विजिटर्स” एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एम.ए. क्रमांक 2034/2020 सह एम.ए. क्रमांक 1849/2021 तथा एस.एल.पी. (क्रिमिनल) क्रमांक 5191/2021 सतेन्द्र कुमार अंतिल बनाम सीबीआई एवं अन्य के आदेश 13.02.2024 के अनुपालन में गठित “एम्पावर्ड समिति” द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2025 को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। निरीक्षण दल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमन तिग्गा, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह छवई, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर. वर्मा सहित जेल मैनुअल 2016 के अंतर्गत गठित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जेल के बैरकों, स्नानागार, जेल परिसर की स्वच्छता, बंदियों के भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं, पीने के पानी की व्यवस्था, जाति आधारित भेदभावपूर्ण प्रथाओं की स्थिति, बंदियों की संख्या एवं बैरकों की क्षमता का अवलोकन किया गया। साथ ही रसोई कक्ष की स्वच्छता, खेल एवं व्यायाम के साधन, प्रशिक्षण सुविधाएं तथा जेल परिसर में बागवानी एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सहायक जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *