अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026/sns/- जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अतंर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित की जा रही है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सामूहिक दवा सेवन की अवधि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी की गई है, जिस तारतम्य में सरगुजा जिले में भी 28 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चालाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुये जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवाईयां डीईसी एल्बेन्डाजोल एवं आईवरमेक्टीन दवा प्रशासकों द्वारा गृह भेंट कर खिलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्लभ बीमारी गोर्लिन गोल्त्ज सिंड्रोम का सफल डायग्नोसिस एवं ऑपरेशन
बिलासपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्लभ बीमारी गोर्लिन गोल्त्ज़ सिंड्रोम से ग्रसित व्यक्ति की बीमारी का डायग्नोसिस कर सफल ऑपरेशन किया गया। कोरबा जिले के 35 वर्षीय मरीज रमेश यादव पिछले एक से डेढ़ साल से अलग अलग जगह इलाज करवाते रहे किन्तु फिर भी उसे समुचित […]
दो वर्षो में हुए शहरी विकास के कार्य कवर्धा को दे रहे नई पहचान
कवर्धा, 11 दिसंबर 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से कवर्धा विधानसभा के नगरीय निकायों में जनसुविधाओं के विस्तार को एक नई गति प्रदान की है। नगरीय निकायों के अंतर्गत विभिन्न अधोसंरचनात्मक विकास को निरंतर आगे बढ़ाया है। नगर पालिका कवर्धा, नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा और नगर पंचायत पिपरिया […]
व्यापमं की अमीन भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
जगदलपुर, 21 नवंबर 2025/sns/- छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। व्यापमं द्वारा 16 जिलों में 07 दिसम्बर 2025 को जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 16 जिलों […]


