कवर्धा, 24 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष मे समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में निर्धारित सभी 6 इंडिकेटर को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य पूर्ति के लिए तेजी से कार्य आगे बढ़ाएं और फील्ड पर प्रगति की नियमित समीक्षा करें।
कलेक्टर श्री वर्मा ने खाद्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी राशन दुकानों में माह के चावल वितरण के लिए पर्याप्त भंडारण अविलंब कराएं। भंडारण के साथदृसाथ चावल वितरण भी करते जाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि चावल वितरण प्रतिमाह 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से चावल उत्सव के साथ प्रारंभ हो जाए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम जनमन योजना के तहत बन रहे आवास निर्माण को ब्लाकवार समीक्षा करते हुए सभी सीईओ जनपद पंचायतों से कहा कि जितने भी हितग्राहियों के आवास स्वीकृत हैं किंतु निर्माण अब तक अप्रारंभ है उन्हें तत्काल शुरू करवाया जाए। इसके लिए आवास मित्रों के माध्यम से उनसे संपर्क किया जाए। सीईओ जनपदों ने बताया कि अभी आवास निर्माण में तेजी आई है। जहां कम शुरू नहीं हुए हैं वहां विशेष फोकस करते हुए कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है। लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी आवासों का निर्माण शुरू करवाकर कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री स्कूलों के संचालन के मूल्यांकन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों का निरीक्षण कर बिंदुवार रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें निर्माणाधीन छात्रावास भवनों के स्थिति के बारे में निर्माण एजेंसीज के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वय वंदन कार्ड निर्माण भी लक्ष्य के अनुसार तेजी से बनाए जाएं। कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के रजिस्ट्रेशन के साथदृसाथ सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का कार्य पूरी तेजी से करने के निर्देश बैठक में दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने आगामी जनगणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनगणना का कार्य प्रारंभ होने का रहा है। उसके पूर्व सभी संबंधित लोगों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके लिए आगामी 27 और 28 फरवरी को ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होने जा रहा है। जिसमें सभी सम्बंधित विभागों प्रशिक्षण लेना है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, एडीएम श्री विनय पोयाम, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैंकरा सहित सभी एसडीएम व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

