अंबिकापुर, 06 जनवरी 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था द्वारा 16 जनवरी 2026 को प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी MARUTI SUZUKI के सहयोग से कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लेने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे 16 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह कैम्पस प्लेसमेंट प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में तेजी से काम तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
दुर्ग, 18 नवम्बर 2025/sns/- कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री खुशवंत साहेब आज श्री शंकराचार्य तकनीकी परिसर, भिलाई में आयोजित संविद 2025 एवं हैकाथॉन तथानवाचार एवं प्रौद्योगिकी उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं शंकराचार्य विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है और यहां के अनुभवों […]
आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से 30 किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली का लाभ
सुकमा, 20 जनवरी 2026/sns/-जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक (परिवर्तन सीएसआर कार्यक्रम) के संयुक्त सहयोग से सुकमा जिले के 30 किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रदान की गई। इस पहल में उद्यानिकी विभाग की सब्सिडी सहायता भी शामिल रही, जिससे किसानों को कम लागत में […]
हर घर तिरंग हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत रैली संगोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम हो रहे आयोजित
जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान 2025‘‘ का आयोजन 02 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है। यह अभियान ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत […]



