छत्तीसगढ़

आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से 30 किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली का लाभ

सुकमा, 20 जनवरी 2026/sns/-जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक (परिवर्तन सीएसआर कार्यक्रम) के संयुक्त सहयोग से सुकमा जिले के 30 किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रदान की गई। इस पहल में उद्यानिकी विभाग की सब्सिडी सहायता भी शामिल रही, जिससे किसानों को कम लागत में आधुनिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकी।
ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुँचता है, जिससे 40-60 प्रतिशत तक जल की बचत होती है और फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। यह पहल विशेष रूप से सब्जी एवं बागवानी फसल उगाने वाले किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को प्रणाली के संचालन, रखरखाव एवं जल प्रबंधन पर प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि यह पहल दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनी रहे।
किसानों ने समय पर मिली इस सहायता के लिए आरोह फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक और उद्यानिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम कृषि विकास, जल संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *