छत्तीसगढ़

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम धनौरा में विकास कार्यों की समीक्षा


बीजापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/ – धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान योजना के अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला प्रभारी श्री वी. के. तिवारी, असिस्टेंट मैनेजर, ट्राइबल मिनिस्ट्री ऑफ अफेयर्स, नई दिल्ली ने बीजापुर के ग्राम धनौरा का दौरा किया।
इस दौरान श्री तिवारी ने ग्रामीणों के साथ चर्चा की और आदि कर्मयोगी अभियान के सभी डिजिटल डॉक्यूमेंट पर अधिकारियों के साथ कार्य किया। बीजापुर में चल रहे विकास कार्यों का दस्तावेजीकरण फोटो के माध्यम से किया गया और भविष्य में योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विलेज एक्शन प्लान के बारे में जानकारी दी और 2030 तक ग्राम धनौरा को किस रूप में विकसित देखा जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही, ग्राम में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।
इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए श्री वी. के. तिवारी ने पिरामल फाउंडेशन, नवगुरुकुल और बीजादूतीर जैसे एनजीओ से मुलाकात की। उन्होंने जिला बीजापुर के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चैबे से भी विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा की और 2030 तक ग्राम के विकास की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर, ट्राइबल डिपार्टमेंट के अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। आने वाले समय में ग्राम विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा, जिससे ग्राम धनौरा को 2030 तक एक विकसित और सशक्त ग्राम बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *