मोहला, 25 सितम्बर 2025/sns/- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित सेजेस विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक बैकलॉक के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक प्रकाशित विज्ञापन में उपलब्ध है, तथा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2025, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।अभ्यर्थी अधिक जानकारी, संस्थानवार रिक्त पदों का विवरण, निर्धारित योग्यता, नियम एवं शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https//mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही, विज्ञापन की छायाप्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है, जहां से अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
टीबी रोग को हराकर रंजिता वेट्टी हुई पूर्ण स्वस्थ नियमित दवा सेवन से मिला लाभ
सुकमा, 07 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ एसएस सिंह के मार्गदर्शन में टीबी रोग को जड़ से मिटाने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और टीबी के संभावित लक्षण मिलने पर तत्काल जांच और इलाज […]
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत पर बनाए खुद के बिजली घर से अनुराग का घर हुआ रोशन
बिलासपुर, 27 जून 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। जिले में इस योजना से कई लोगों को फायदा हुआ है। बोदरी […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात रायपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद श्री […]


