अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग में स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के मैनपावर से नियोजित कर्मचारियों हेतु ‘‘सेवा सुविधा एप्लीकेशन‘‘ का शुभारंभ किया गया है। एप्लीकेशन में जिस प्रकार शासकीय सेवकों को पे स्लिप की सुविधा मिलती है, उसी प्रकार सी.एस.एम.सी.एल. के कर्मचारियों को भी ‘‘सेवा सुविधा एप्लीकेशन‘‘ में उनका वेतन-प्रबंध, हर महीने का वेतन विवरण जिसमें भत्ते, कटौती, सकल वेतन और शुद्ध वेतन शामिल है, देख सकते हैं। विभिन्न प्रकार के अवकाश सीधे एप्प से आवेदन किया जा सकता है। दुकानों से जुड़ी शिकायतें देख सकते हैं। साथ ही सी.एस.एम.सी.एल. प्रबंधन को सुझाव दे सकते हैं, सी.एस.एम.सी.एल. की ओर दी जाने वाली सूचनाएं समय पर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे एप्प में उपलब्ध होगी। विभाग द्वारा एन.आई.सी. के सहयोग से तैयार किए गए ‘‘सेवा सुविधा एप्लीकेशन‘‘ का 29 अगस्त 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शुभारंभ किया गया है।