छत्तीसगढ़

सारंगढ़ शहर में पानी सप्लाई के लिए मुख्य सड़क को बिना डिस्टर्ब  किए पाइपलाइन पूर्ण 2 लेन सड़क के 3 मीटर नीचे से 37 मीटर का सुरंग बनाया तब हुआ पाइप लाइन का काम सारंगढ़ आवर्धन योजना से आने वाले दिनों में शहर को 20 किमी दूर महानदी से सीधा मिलेगा पानी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 फ़रवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में विभागीय दल द्वारा सारंगढ़ आवर्धन योजना में निरंतर काम किया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में सारंगढ़ शहर को 20 किमी दूर महानदी से सीधा  पानी मिलेगा। इसके लिए बाजार चौक पर 2 लेन सड़क को बिना डिस्टर्ब किए 2 लेन सड़क के 3 मीटर नीचे से 37 मीटर का सुरंग बनाया और पाइप लाइन का काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया गया है, यह बड़ा कार्य हुआ, जिससे सड़क को नुकसान नहीं हुआ है।

इस कार्य में विभाग के ठेकेदार रुद्रा कंस्ट्रक्शन द्वारा मेहनत बहुत किया गया है। कोलकाता, राउरकेला से श्रमिक बुलाये गए। सड़क के डेढ़ मीटर नीचे सुरंग बनाने पर बरसों का सड़क का सीसी रोड था, फिर नीचे 2.5 मीटर में सुरंग किया गया। अब पाइप लाइन का काम पूरा होने पर जलागार से फ़िल्टर होकर पानी घरों में पहुंचेगा।

कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप ने जानकारी दी कि इसमें होरिजेंटल पुशिंग से निर्धारित पाइप को वेल्डिंग करके सुरंग बनाकर श्रमिकों के सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। सारंगढ़ आवर्धन योजना से साराडीह बैराज के इंटेक वेल से जल शोधन केंद्र से पानी टंकी होते हुए पानी सप्लाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *