मोहला, 25 सितंबर 2025/sns/- जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में आगामी 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम नागरिकों को जागरूक करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें, क्योंकि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है।
संबंधित खबरें
युक्ति युक्तकरण से बदली चचरेल प्राथमिक स्कूल की तस्वीरबच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई दोनों में हुआ सुधार पहले एक प्रधान पाठक थे, अब दो शिक्षक संवार रहे बच्चों का भविष्य
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2025/sns/-विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला चचरेल में युक्तियुक्तकरण नीति लागू होने के बाद शिक्षा व्यवस्था में बहुत सुधार देखने को मिला है। कभी एकमात्र प्रधान पाठक के भरोसे संचालित यह विद्यालय अब दो शिक्षकों की उपस्थिति से नई ऊर्जा और उत्साह से भर गया है। विद्यालय में वर्तमान में 35 बच्चे […]
प्राथमिक शाला बड़े तुगाली में बच्चों को मिल रहा स्वच्छ पेयजल
बीजापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/ – भैरमगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शाला बड़े तुंगाली डाइस कोड 22203120001 में स्कूली बच्चों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति स्कूल से 600 मीटर दूर पर स्थित नलकूप के माध्यम से हो रहा है। उक्त स्कूल के बच्चों को नाला के पानी पीने तथा नाला के पानी से मध्यान्य भोजन बनाए जाने […]
हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम से गंभीर कुपोषण लक्षित हुआ सुपोषित
मोहला, 20 जनवरी 2026/sns/- जिले में संचालित हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम कुपोषण के खिलाफ एक सशक्त अभियान के रूप में सामने आया है। इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से गंभीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के जीवन में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसी ही कहानी है मानपुर विकासखंड के ईरागांव गांव के बालक […]

