सुकमा, 27 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत जिले के लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा में विभिन्न रोजगारोन्मुखी कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें प्रतिमाह 12 हजार रुपए से 15 हजार रुपए तक वेतन प्राप्त करने की पात्रता होगी।
योजना के तहत सभी विकासखंडों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने आश्रित ग्राम पंचायतों के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन कर काउंसलिंग उपरांत सूची तैयार करें, ताकि उन्हें प्रशिक्षण से जोड़ा जा सके।
लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (10वीं पास, 45 दिवस), होटल मैनेजमेंट (10वीं पास, 40 दिवस), वाहन चालक/ड्राइविंग प्रशिक्षण (10वींदृ12वीं पास, 01 माह), जल वितरक संचालक (10वींदृ12वीं पास, 02 माह), इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (12वीं पास, 02 माह), मेटल हैंडीक्राफ्ट (8वीं पास, 02 माह), राजमिस्त्री (5वींदृ8वीं पास, 02 माह) तथा प्लम्बर (5वींदृ8वीं पास, 02 माह) जैसे प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 07 दिवस के भीतर लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा अथवा अपने संबंधित ग्राम के रोजगार सहायक या ग्राम सचिव से संपर्क कर आवेदन व प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


