छत्तीसगढ़

सूरज की रोशनी से रौशन हुआ राजेन्द्र का घर बिजली बिल में हो रही बचत

मोहला, 01 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम जनजीवन में नई ऊर्जा का संचार कर रही है। इसी कड़ी में जिले के अंबागढ़ चौकी निवासी श्री राजेन्द्र शर्मा ने योजना का लाभ उठाकर अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बना लिया है। राजेन्द्र शर्मा ने हाल ही में अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित कराया है। यह सिस्टम पूरी तरह चालू हो चुका है और अब उनके घर की छत सूरज की रोशनी से बिजली उत्पन्न कर रही है।
श्री शर्मा के अनुसार उनके सोलर सिस्टम से प्रतिमाह लगभग 300 से 350 यूनिट तक बिजली का उत्पादन हो रहा है, जो उनके घर की लगभग पूरी बिजली आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम है। इससे न केवल उनका बिजली बिल कम हुआ है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर उन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी मिलने से सोलर सिस्टम लगाने की लागत काफी कम हो गई। श्री शर्मा का कहना है कि यह योजना आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे बिजली बिल में बचत तो होती ही है, साथ ही स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण की संरक्षण भी होता है। राजेन्द्र शर्मा की इस पहल ने स्थानीय क्षेत्र के अन्य नागरिकों को भी प्रेरित किया है। उन्होंने जनसमान्य से अपील करते हैं कि वे भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *