मुंगेली, 11 दिसंबर 2025/sns/-जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के 105 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन द्वारा कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला कमांड सेंटर द्वारा एक टोल फ्री नंबर 7755299003 जारी किया गया है। पंजीकृत किसान एवं आम नागरिक अवैध धान से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, शिकायत के लिए सहायक आयुक्त सहकारिता श्री हितेश कुमार श्रीवास मो. नं. 8435033315, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश कुमार डड़सेना मो. न. 7987300308, डीएमओ श्री मनोज यादव 9826237629 और सीसीबी नोडल अधिकारी श्री संतोष ठाकुर मोबाइल नंबर 9977411044 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीकृत किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। अवैध धान, कोचियों एवं बिचौलियों की सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम व मोबाइल नंबर पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा उन्हें उचित पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन अपील करता है कि किसान एवं नागरिक अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें, ताकि धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सके।


