छत्तीसगढ़

25 हजार से अधिक किसानों से 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

मुंगेली, 11 दिसंबर 2025/sns/-शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी सुचारू रूप से पारदर्शिता के साथ जारी है। जिले में 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 हजार है। अब तक 25 हजार 313 किसानों से 11 लाख 30 हजार 597 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, जिसकी कीमत 267 करोड़ रूपए है। वहीं किसानों को 230 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी है। अब तक 01 लाख 50 हजार क्विंटल से अधिक का धान का उठाव किया जा चुका है। 04 लाख 52 हजार क्विंटल का डीओ कट चुका है। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों से लेकर परिवहन मार्ग तक सख्त निगरानी रखने तथा अवैध धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वनांचल क्षेत्रों में अवैध धान की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर्स पर सतर्क निगरानी ररखने के निर्देश दिए हैं।
जिले में धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, इससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 7755299003 में सम्पर्क कर धान खरीदी संबंधी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *