दुर्ग, 23 फरवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 22 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की गई। दुर्ग/भिलाई के विभिन्न 25 परीक्षा केंद्रों में प्रतिभागी परीक्षार्थी सम्मिलित हुये। इन्हीं में से एक नेहा यमराज भी है जो नेत्रहीन होने के बावजूद अपने बुलंद हौसले के साथ परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0505 सेजेस जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा देने पहुंची थी। अपनी मेहनत से अधिकारी बनने की ख्वाइस रखने वाली नेहा के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्र में पृथक कक्ष व लेखन कार्य हेतु सहयोगी की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्य में काजल बंजारे जो 11वीं की छात्रा है, नेहा को सहयोग करेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नेहा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को कक्ष में प्रकाश, पेयजल एवं इमरजेंसी लाइट प्रबंध करने निर्देशित किया।
संबंधित खबरें
पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में हुई छह मौतों की होगी मजिस्ट्रियल जांच
सुकमा, 15 दिसंबर 2025/sns/-मारेडुमिल्ली मंडल के जी.एम. वालासा पंचायत परिसर में 19 नवंबर 2025 को पुलिस दलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह लोगों की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। यह जांच बीएनएसएस की धारा 196(2)(b) तथा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 176 के प्रावधानों के अनुसार की […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किश्त की राशि जारी
दुर्ग, 02 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 अगस्त 2025 को वाराणसी उत्तर प्रदेश से किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में किया गया। जिले में कार्यक्रम का आयोजन जिला, विकासखण्ड, सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत पर […]
नवीन तेंदूपत्ता नीति पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजितशाखकर्तन, संग्रहण एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
बीजापुर, 20 फरवरी 2026/sns/-नवीन तेंदूपत्ता नीति के तहत सीजन-2026 में तेंदूपत्ता शाखकर्तन एवं वनों को अग्नि से सुरक्षा के संबंध में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बांसागार डिपो, बीजापुर में किया गया।कार्यक्रम में श्री आरके जांगड़े वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, वनमण्डल बीजापुर सहित अध्यक्ष एवं सदस्य संचालक मण्डल, जिला यूनियन बीजापुर, उपवनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्र […]

