छत्तीसगढ़

हर योजना का लक्ष्य समय पर पूरा होना चाहिए जिला सीईओ श्री ठाकुर

सुकमा, 05 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम (बिहान) सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 2016-2023 के सभी अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता से पूरा कराने और 2024-2026 की स्वीकृत इकाइयों की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में द्वितीय किश्त प्राप्त सभी आवासों को तत्काल पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।
एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के सैचुरेशन और लखपति दीदी योजना के लक्ष्यों की शतदृप्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए। मनरेगा में 60ः कार्य कृषि आधारित रखने, सभी श्रमिकों का ईकेवाईसी पूरा करने और युक्तधारा पोर्टल से लेबर बजट तैयार करने को कहा गया।
स्वच्छ भारत मिशन में लंबित शौचालय मंजूरी एवं निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
सीईओ ने सभी अधिकारियों को रोजाना फील्ड विजिट कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपसंचालक पंचायत श्री रविशंकर वर्मा सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *