छत्तीसगढ़

नवभारत साक्षरता अभियान रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी महापरीक्षा के लिए होगा व्यापक प्रचार


बीजापुर, 03 दिसंबर 2025/sns/- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी चार ब्लॉक मुख्यालयों सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर आगामी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन महापरीक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेगा।
कलेक्टर ने बताया कि महापरीक्षा 7 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के असाक्षर सम्मिलित होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में सशक्त एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को उल्लास शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया, जिला मिशन समन्वयक श्री कमल दास झाड़ी, एपीसी श्री जाकिर खान, साक्षरता मिशन के नोडल अधिकारी श्री बसमैया अंगनपल्ली सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *