जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/sns/- कोष-लेखा एवं पेंशन संचालनालय द्वारा पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण जारी किया गया है। जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाईल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। इस हेतु सोमवार 10 नवम्बर को दोपहर साढ़े 12 बजे से जिला कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा समाकक्ष में डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल पाठक ने इस बारे में बताया कि उक्त शिविर में पेंशनरों को इस सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा। अतएव अधिकाधिक पेंशनर्स उक्त शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
नशा मुक्त भारत अभियान नुक्कड़ नाटक, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
जांजगीर-चांपा, 02 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, शपथ कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।उप संचालक समाज कल्याण श्री पवन कोसमा ने बताया कि नशामुक्त […]
जिला सीईओ ने पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की
मुंगेली, 07 नवम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज जिला पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पीएम जनमन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना की प्रगति, अपूर्ण आवासों की स्थिति और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर 2 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री […]


