छत्तीसगढ़

उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण, किसानों की सुविधा हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश


बीजापुर, 03 दिसंबर 2025/sns/-जिले के उपार्जन केंद्रों का आज आकस्मिक निरीक्षण करते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी श्री दिलीप उईके, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश नागवंशी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बीजापुर के नोडल अधिकारी श्री छोटेलाल यादव ने उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने किसानों से धान खरीदी एवं संग्रहण केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा कर किए। तथा समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटरों को आवश्यक निर्देश दिए।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 20191 किसानों द्वारा 43,428.35 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में 30 उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर बैठने एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। सही तौल एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
‘‘टोकन तुम्हर ऐप‘‘ का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को सहयोग किया जा रहा है। ‘‘गेट पास ऐप‘‘ में किसानों का 100ः फोटो अपलोड किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की सतत समीक्षा की जा रही है। सभी उपार्जन केंद्रों में नए एवं पुराने बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *