मुंगेली, 27 नवंबर 2025/sns/- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, लाईवलीहुड कालेज परिसर जमकोर में 28 नवंबर को प्रातः 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में निजी नियोजकों द्वारा इलेक्ट्रिशियन के 100 पदों और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव व एग्रीकल्चर आफिसर के 38 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्यता कक्षा 10वीं, 12वीं, बीई, बीटेक, आईटीआई आदि निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in/e rojgar cg app एवं जिला रोजगार केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
संविधान दिवस पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया संविधान वाचन संभागा युक्त कार्यालय परिसर में आयोजन
जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- संविधान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि […]
’प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का आधार’ ’सौर ऊर्जा से मिली राहत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा मित्तल परिवार’
कोरबा, 28 जून 2025/sns/- केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देशभर में आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली जनकल्याणकारी योजना के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह योजना न केवल बड़े शहरों तक सीमित रही, बल्कि राज्यों के दूरस्थ क्षेत्रों, छोटे शहरों और कस्बों तक भी […]
जिले में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने बैठक लेकर की समीक्षा
रायपुर, 11 नवम्बर 2025/sns/- आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों ताकि कृषकों को धान विक्रय […]

