छत्तीसगढ़

अमृत सरोवरों में मनाया गया संविधान दिवस जल संरक्षण व संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

मुंगेली, 27 नवंबर 2025/sns/- जनपद पंचायत मुंगेली अंतर्गत आदर्श अमृत सरोवर रामगढ़ सहित सभी अमृत सरोवर परिसरों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसके तहत आमजनों को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम से न केवल संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाया, बल्कि अमृत सरोवरों को संरक्षित करने की सामुदायिक भावना को भी मजबूत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। उपस्थित ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएँ, स्वसहायता समूह की सदस्य, नरेगा श्रमिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी सभी ने संविधान में निहित आदर्श, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करने तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान सरोवर परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन एवं शपथ ग्रहण, संविधान दिवस के महत्व एवं पृष्ठभूमि पर संक्षिप्त जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण, अमृत सरोवर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा की प्रतिज्ञा आदि कई गतिविधियाँ आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *