छत्तीसगढ़

राज्य सलाहकार ने विभिन्न ग्रामों में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण जन सहभागिता बढ़ाने के निर्देश

मुंगेली, 27 नवंबर 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने आज जनपद पंचायत मुंगेली के ग्राम बरदुली, डोमनपुर, छतौना, फरहदा और सेमरचुवा का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक सहभागिता, स्वच्छता व्यवहार में सुधार तथा मिशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के समय जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, महिला स्वदृसहायता समूह की सदस्य, स्वच्छाग्रही, सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रीमती सिंह ने सभी ग्रामों में स्वच्छता कार्यों को गति देने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तथा जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। उ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *