छत्तीसगढ़

टोकन तुहार हाथ ऐप से किसान घर बैठे पा रहे ऑनलाइन टोकन, धान बिक्री हुई सरल और सहज

कवर्धा, 26 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरी तरह सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के सुशासन में इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित ढंग से लागू किया गया है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है।
उपार्जन केंद्रों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों की मेहनत का उचित फल देने के लिए खरीदी प्रक्रिया को और सरल बनाया है। इसी उद्देश्य से ‘टोकन तुहार हाथ’ ऐप लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से उपार्जन केंद्र में पंजीकृत किसान घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की यह प्रक्रिया बहुत ही सरल और सहज है।
उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए ग्राम सोनपुरी गुढ़ा के किसान चतुर साहु ने बताया कि “मैंने घर पर ही मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन निकाला और अपने 34 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुँचा, जहाँ बहुत ही सरल और व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी की गई। बारदाना, नाप-तौल, पानी तथा किसानों की जरूरत की सभी व्यवस्थाएँ उपलब्ध थीं। इसके चलते बिना किसी परेशानी के मेरा धान बिक गया।” उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि “सरकार किसानों के लिए हर कार्य प्राथमिकता से कर रही है और अच्छे भाव के साथ पूरी व्यवस्था में धान खरीदी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *