धमतरी, 11 नवम्बर 2025/ sns/-जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली करने के लिए आगामी 26 नवंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि यह शिविर जनपद पंचायत भवन मगरलोड में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आयोजित शिविर में ऋणी हितग्राहियों को ऋण की किश्त राशि जमा कर रसीद प्राप्त करने कहा एवं दाण्डिक ब्याज से बचने के लिए ऋण की सम्पूर्ण बकाया राशि समय पर अदा करने कहा है।
संबंधित खबरें
बाजार चारभाठा धान शॉर्टेज के मामले में संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएमओ को कारण बताओ नोटिस, मामले की जांच के लिए समिति गठित
कवर्धा, 10 जनवरी 2026/sns/- संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा में धान के शॉर्टेज का मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने उक्त संग्रहण केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ जिला जिला विपणन अधिकारी को इस पूरे मामले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने […]
स्मारिका हेतु रचना तथा लोक प्रस्तुतियों के लिये स्थानीय कलाकारो से आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 31 जनवरी 2026/sns/- जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 तक आयोजित है। इस अवसर पर जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 हेतु प्रकाशित होने वाले स्मारिका के लिए लेख, रचनाएँ, कविता, कहानी प्रकाशन हेतु इच्छुक. रचनाकारों से उनकी […]
षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र 14 दिसम्बर से शुरू निर्धारित प्रश्नोत्तर काल के दौरान अवकाश पर नहीं जा सकेंगे शासकीय सेवक
बीजापुर, 08 दिसम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा का सप्तम सत्र 14 दिसम्बर 2025 से 17 दिसम्बर 2025 तक आहूत किया गया है। उक्त अवधि में निर्धारित प्रश्नोत्तर काल के लिए प्राप्त विधानसभा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा में शासन को भेजने संबंधी कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता का है। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिले के […]

